Friday , 11 September 2026

दीपेंद्र हुड्डा ने भगवान राम के बहाने भाजपा पर साधा निशाना

11 अप्रैल 2019 : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बयान, भाजपा पर कसा तंज बोले भगवान राम भी जब ऊपर से देखते होंगे तो भाजपा से बहुत दुखी होते होंगे ।उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भगवान राम के जीवन काल मे तो एक बार वनवास हुआ होगा लेकिन 30 साल से भाजपा हर बार भगवान राम को चुनाव के समय याद करती है और फिर वनवास में भेज देती है ।इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम भी इस पार्टी के लिए सोचते होंगे कि ये कैसी पार्टी है जो हर बार मुझे 5 साल के लिए वनवास के लिए भेज देती है ।वही खुद के चुनाव जीतने के सवाल पर उन्होंने रोहतक की जनता को ही भगवान राम और बजरंगबली की संज्ञा देते हुए कहा कि ये मुझे चुनाव में जरूर विजय दिलवायेगी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *