Saturday , 25 July 2026

पंजाब कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए पारित किया प्रस्ताव

चंडीगढ – कांग्रेस पार्टी में इन दिनों पार्टी की कमान राहुल गाँधी के हाथों में सौंपने कि प्रक्रिया पूरे जोरो से चल रही है। इसी कड़ी में अब हरियाणा के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने भी बैठक कर राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्ीय अध्यक्ष बनाने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया। प्रदेश इकाई ने इसके साथ ही एक अन्य प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से भी अपील की कि वे देशहित में यह जिम्मा संभालें।
प्रस्ताव पारित करने के लिए यहां पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह,पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड,केबिनेट के सदस्य,विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।  राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्ीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने रखा। इस प्रस्ताव को बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने हाथ खडे कर समर्थन दिया। इस प्रस्ताव के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रतिनिधि चुने जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत करने के लिए भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था गिरावट की ओर है। साम्प्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है। देश को फिर विकास के रास्ते पर लाने के लिए राहुल गांधी का पार्टी के राष्ट्ीय अध्यक्ष का पद संभालना जरूरी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *