Sunday , 13 September 2026

नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी जूस वाले को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम, 27 जून(सतीश राघव): साइबरसिटी गुरुग्राम के लक्षुमण विहार इलाके में रहने वाली एक 12 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस जूस की रेहड़ी पर नाबलिग जूस पीने के लिए जाती थी उसी का मालिक ही बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता था। इस बारे में पता चलते ही पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर जूस की रेहड़ी लगाने वाले आरोपी विजय को पोक्सो एक्ट 8 और 11 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार का आऱोप है कि उसकी बारह साल की बेटी जूस पीने के लिए जूस कॉर्नर पर जाती थी। वहीं आरोपी बहला फुसला कर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गुरुग्राम में नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रही है। लेकिन बावजूद इसके नाबालिगों के साथ बढ़ते अपराधों पर अभी तक अंकुश नहीं लगा पाया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *