फतेहाबाद कें गांव बबनपुर मे अपने नाना के घर पिछले कुछ समय से रह रही एक नाबालिग लड़की के साथ पंजाब के एक युवक द्वारा घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब इस बात की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लड़की के बयान लिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को दिए बयानों में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से अपने नाना के पास रतिया क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। गत रात्रि जब वह सोई हुई थी तो उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की रिश्तेदारी में आया हुआ एक युवक घर में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। लड़की के बयान दर्ज कर आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, 376ए ,450 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कहरही है। आरोपी युवक कबड्डी का खिलाडी बताया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
