हरियाणा डेस्क: देश जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं कई राज्यों समेत हरियाणा में भी लॉकडाउन लगाया है। लेकिन लोगों फिर भी नहीं मान रहे और उनकी मनमानी जारी है। दरअसल, पंचकूला में लॉकडाउन के दौरान मसाज पार्लर खोलने पर 2 लोगों को गिरफ्तार किय़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लॉकडउन के दौरान भी मसाज पार्लर खोलने की सूचमा मिली थी। पुलिस ने MDC सेक्टर 5 स्थित स्वास्तिक विहार में छापा मारकर ये कार्रवाई की है। मनसा देवी थाना पुलिस ने मामले में मसाज पार्लर के मालिक सहित 2 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 188,269,270 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत केस दर्ज किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
