पलवल, 12 जुलाई पलवल नगर परिषद कार्यालय पर आज सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद में काफी लंबे समय से कच्चे कर्मचारी लगे हुए है जिन्हें आज तक पक्का नहीं किया गया है। सफाई कर्मचारियों को कार्य करने के दौरान कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों के पास सफाई उपकरण भी नहीं है। कर्मचारियों को पक्का किया जाए और उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल शुरू कर देगें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
