आम आदमी पार्टी के जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हरियाणा के अधिकारी अपना काम छोड़ कर भाजपा के कार्यकर्ता का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी ईमानदारी से काम करने की बजाये भाजपा नेतृत्व को खुश करने में लगे हैं। यही वजह है कि अब पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों ने आप पार्टी नेताओं के खिलाफ शहर में होडिंगस लगाने का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शहर में समय समय पर अन्य दलों के खासकर भाजपा और कांग्रेस के भी बैनर लगते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए एक जैसा होना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पत्रकारों से बात करते हुए योगेश्वर शर्मा ने कहा कि 25 मार्च को हिसार में होने वाली आप पार्टी की ”हरियाणा बचाओं” रैली से भाजपा घबरा गई है, इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता आप के पोस्टर फाडऩे जैसी ओछी हरकतें कर रहे हैं और अब अधिकारीयों के माध्यम से होडिंगस लगाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता ऐसे केसों से घबराने वाले नहीं हैं। मगर निगम अधिकारियों को किसी भी तरह की राजनीति से परहेज करना चाहिए। या तो वह भाजपा और अन्य दलों के नेताओं के खिलाफ भी बिना इजाजत होडिंगस लगाने पर केस दर्ज करवायें अन्यथा आप के खिलाफ राजनीति न करें। जबकि उनके लिए शहर में सफाई व्यवस्था दुरस्त करने और खराब सडक़ों को ठीक करने का काफी काम बाकी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
