पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए सिसासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तो वहीं कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने कहा कि, अगर पार्टी पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रखती है तो नवजोत सिंह सिद्धू को ‘सुपर सीएम’ का पद मिलेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया, जिससे पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू के भविष्य के बारे में अटकलें तेज हो गईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दी जानकारी
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत को दौरान कहा कि, “उन्हें (नवजोत सिंह सिद्धू) सुपर सीएम पद दिया जाएगा।” हालांकि, कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पद के लिए चन्नी के साथ रहने के पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, पंजाब का आम आदमी उनकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहा है और चुनाव के दिन “त्योहार की तरह” मतदान करने के लिए निकलेगा।

”पंजाब का हर गरीब गुरुद्वारों और मंदिरों में चन्नी के लिए प्रार्थना कर रहा’
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ‘पंजाब का हर गरीब गुरुद्वारों और मंदिरों में चन्नी के लिए प्रार्थना कर रहा है। गरीब कह रहे हैं कि अगर चन्नी सत्ता में लौटती है, तभी हमारे बच्चे पढ़ सकते हैं और किसी दिन मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकते हैं। लोग चन्नी को वोट देंगे। चुनाव का दिन उनके त्योहार की तरह है। इसी से भाजपा और आप डरे हुए हैं।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
