हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर इंद्री हल्के के राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। सरकार द्वारा नंबरदारों की आयु निर्धारित करने की नीति के विरोध में सभी नंबरदारों ने आवाज उठाते हुए अपनी मांगो सम्बन्धित ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंप कर इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष तुरन्त पेश कर उसके समाधान की मांग की जिसका राज्य मंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहां कि इंद्री हल्के के नम्बरदारो ने अपनी मांगों को लेकर आए हैं नंबरदारों की समस्या का समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि नंबरदारों की आयु निर्धारित करने की संभावनाओं को लेकर रखी गई मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष नंबरदारों के पक्ष को रखा जाएगा नंबरदार बेहद सम्मानित पद तथा सरकार नंबरदारों का पूरा आदर सत्कार करती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
