यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में ‘रहस्यमयी बुखार’ के कहर के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हरकिसी का कलेजा दर्द से पसीज उठेगा। जी हां, रहस्यमयी बुखार के चलते यूपी में हड़कंप मचा हुआ है। आलम ये है कि, लोग इतने सहम चुके हैं कि, एक बुजुर्ग अपने बच्चे की जान की भीख मांगता नजर आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बुजुर्ग शख्स ने लगाई बच्चे की जान बचाने की गुहार
बुजुर्ग शख्स बच्चे के इलाज के लिए सीएमओ के पैरों में गिरकर अपने बच्चों को बचाने की गुहार लगा रहा है। क्योंकि इस गांव के कई बच्चों की पहले ही इलाज ना मिलने के कारण जान जा चुकी है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा का है,सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैय़
100 से ज्यादा बच्चों ने गंवा दी है अपनी जान
मिली जानकारी के अनुसार, ये बुजुर्ग जिस गांव से है, वहां पिछले हफ्ते अज्ञान बीमारी ने 11 बच्चों को मौत का ग्रास बना दिया है और इन सभी बच्चों की उम्र 11 से 15 साल के बीच थी। बीते कई दिनों राज्य के अलग -अलग जगह में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिससे हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
