Sunday , 26 July 2026

दो जुड़वां भाइयों ने एक साथ लिया जन्म, दुनिया से एक ही दिन हो गए विदा!

 एक ही मां की कोख से एक दिन एक साथ जन्म लेने के बाद दो जुड़वां भाई एक ही दिन दुनिया से रूख्स्त भी हो गए। अब इसे कुदरत का कहर कहें या फिर मौत का बुलावा, लेकिन नियती के इस खेल में एक मां की कोख सूनी हो गई। दिल को झकझोर कर देने वाली ये दुखदायी घटना झज्जर के बम्बूलिया गांव से सामने आई है। जहां अंश व वंश नाम के दो जुड़वा बच्चों ने खेल खेल मे एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में तालाब में डूब गए और उनकी जान ही चली गई। दोनों बच्चों की मौत के बाद से परिजनों की रो रोकर बुरा हाल है। गांव वाले सकते में हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तालाब से बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया। मंगलवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक तालाब के पानी में जिस जगह पर वह गए थे, वहीं पर कई फुट गहरा गड्ढा था। उसी गड्ढे में दोनों बच्चे डूब गए। इससे पहले कि उन्हें पानी से बाहर सकुशल निकाला जाता उससे पहले ही वह दोनों डूब गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *