नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। हालांकि बीते 24 घंटों में एक दिन मामलों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,92,488 नए मामले आए हैं। जबकि शुक्रवार को यह मामले 4 लाख से ज्यादा थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं बीते 24 घंटों में कुल 3689 मरीजों ने जान गंवाई है। बता दें कि शुक्रवार को एक दिन में देश में 4 लाख से ज्यादा संक्रमितों की पहचान की गई थी। ये दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। भारत में कोरोना वायरस के मामले और डेथ दूसरे किसी भी देश की तुलना में ज्यादा है। फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में अस्पताल बेड और ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
