हरियाणा डेस्क: रोहतक में बोहर के नजदीक सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में घायल 3 साल की बच्ची की पीजीआईएमएस में मौत हो गई है। इस बच्ची को गंभीर हालत में दाखिल कराया गया था। वहीं, इस हादसे में घायल 7 लोगों का इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिलेंडर से लीक हुई गैस
गौरतलब है कि, बोहर के नजदीक आसाम के परिवार झुग्गी झोपडि़यों में रह रहे हैं। सोमवार शाम को हबीबुल्ला के परिवार की महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस लीक हो गई। जिसे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जब तक परिवार के लोग आग पर काबू पाते, सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए थे। जिनमें 3 साल की बच्ची भी थी। इस बच्ची की आज मौत हो गई।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
