Monday , 27 July 2026

दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का प्रचार करने किया आवाहन

सिरसा पहुंचे इनेलों नेता दुष्यंत चौटला ने चौटाला हाउस में हिसार लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्त्ताओं की बैठक ली। बैठक को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा इनेलो के सिपाही हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते है। उन्होंने कहा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रहा है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आज से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनैलो बसपा के गठबंधन से विपक्षियों की नींद हराम हो गई है व जनता के रूख से स्पष्ट हो गया है कि आने वाली सरकार इनेलो बसपा गठबंधन की होगी। सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों तक का समय बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए कार्यकर्त्ताओं को चाहिए कि आपसी छोटे मोटे मतभेद दूर करके संगठित होकर काम करें व पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 1987 , 1989 देश व प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनी थी। आने वाले समय में भी इस तरह की आंधी देश व प्रदेश में देखने को मिलेगी।
कार्यकर्ताओ की जिमेवारी बनती है की घर – घर जाकर प्रचार करे संघठन की विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संघठन के साथ जोड़े। वहीं गठबंधन पर उन्होंने कहा की कांग्रेस व भाजपा दोनों को भरोसा है अगली सरकार इंडियन नेशनल लोकदल की होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *