पलवल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है,,,जहां 30 अगस्त की रात को 22 वर्षीय युवती को तीन युवक उठाकर खेतों में ले गए और एक युवक ने लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया,,,जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो वहां खड़े दूसरे युवक ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए,,,, महिला थाना प्रभारी अंजू ने बताया कि एक पीडि़ता लडक़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 30 अगस्त की रात को वह घर में सोई हुई थी,,, रात के करीब 12 बजे गांव तीन युवक पीडि़ता को उठाकर खेतों में ले गए,,, जहां तीनों युवक में से एक युवक ने पीडि़ता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया,,, और बाकी दोनों युवक थोड़ी दूरी पर खड़े रहे,,, पीडि़ता जब रोने लगी और विरोध किया तो साथ खड़े दोनों युवकों में से एक युवक ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगली बार तुझे ऐसी जगह ले जाएंगे जहां पर तेरी आवाज सुनने वाला कोई नही होगा,,, इतना कहते ही तीनों आरोपी पीडि़ता को छोड़ फरार हो गए,, घर पहुंचकर पीडि़ता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई,,,, जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिलहाल पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है,,,और अब देखना ये होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
