Sunday , 1 November 2026

छापा मार बरामद की भारी मात्रा में सरकारी गेहूं के बैग

फतेहाबाद की अनाज मंडी के पीछे बने गोदाम में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में सरकारी गेहूं के बैग बरामद किए हैं। टीम की कार्रवाई के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग और सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छापेमार कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर घड़सीराम ने बताया कि अनाज मंडी की फर्म रमन कुमार एंड कंपनी के गोदाम पर यह छापा मारा कार्रवाई सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा की गई है। इस कार्रवाई के दौरान मोके पर सरकारी बारदाने में पैक करीब 400 बैग गेहूं बरामद हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है और बरामद हुए गेहूं के बैग कब्जे में ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फर्म से पूछताछ और जांच में मालूम किया जाएगा कि यह सरकारी गेहूं कहां से आया और आगे इस गेहूं को कहां बेचने की तैयारी थी। इस के अलावा यह भी जानकारी हासिल की जाएगी कि क्या पहले भी इस तरह सरकारी गेहूं को गलत तरीके से यह फर्म बेचने का काम करती रही है नहीं। वहीं फर्म के ऑफिस पर जाकर जब जानकारी ली गई तो वहां पर कोई भी उपलब्ध नहीं मिला।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *