टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने नया नियम जारी किया है. रेलवे के मुताबिक, इस नियम से बिना टिकट सवारी करने वालों पर भी लगाम लगेगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यात्रियों को अब जनरल टिकट खरीदने के लिए टिकट खिड़की पर लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने नया नियम जारी किया है। इस नियम से बिना टिकट सवारी करने वालों पर भी रोक लगेगी. रेलवे यूटीएस ऐप से दिल्ली के कई स्टेशनों को जोड़ने का काम शुरू किया है। इस ऐप के जरिए लोग अपना जनरल टिकट मंथली पास जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे।
यूटीएस ऐप के जरिए घर बैठे ही रेल यात्री अपना अनारक्षित टिकट बुक करा पाएंगे। यह सेवा चुनिंदा स्टेशन पर ही चल रही थी। नई दिल्ली स्टेशन के लिए ही यह सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन अब इस सेवा का विस्तार होने जा रहा है और बाकी के स्टेशनों को भी इससे जोड़ने की योजना है।
ऐप से बुक कराए टिकट का प्रिंट स्टेशन आने पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन से निकाल सकते हैं। रेलवे ने अन्य स्टेशनों पर इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। कुछ ही दिनों में दिल्ली के कई स्टेशनों के विकल्प ऐप में दिखाई देने लगेगा। रेलवे के मुताबिक ट्रायल पूरा होने के तुरंत बाद यूटीएस ऐप का अपडेटेड वर्जन लोगों के लिए उपलब्ध होगा। ट्रायल वर्क अंतिम चरण में चल रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
