नई दिल्ली: भाई-बहन के पावन रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 26 अगस्त रविवार के दिन पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर जहां बाजारों में रौनक है तो वहीं सोशल मीडिया पर कई तरह के कैंपेन चलाए जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने भाई सूरी को सरप्राइज गिफ्ट देती नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिशा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि नई यादें बना रही हूं और पुरानी यादें ताजा कर रही हूं। इस वीडियो में दिशा ने बताया कि उनका भाई उनसे 10 साल छोटा है और इसलिए वो उनके लिए बहुत खास है। उसके बचपन की सबसे प्यारी फोटो को दिशा ने नए अंदाज में फिर से यादों के झरोखों में संजोने का प्लान बनाया।
https://www.instagram.com/p/Bmz0REDlG0b/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
