
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम देते रहते हैं । फरीदाबाद के सेक्टर 55 एरिया में घर में घुसकर दो नकाबपोश युवकों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फरीदाबाद :-फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं । दरअसल बदमाश आए दिन किसी न किसी एरिया में लूट की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के सेक्टर 55 एरिया से सामने आया हैं जहां बदमाशों ने महिला को अकेला पाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था । जिसको लेकर सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

दरअसल 4 दिसंबर को करीब 10:00 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने जबरदस्ती घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय महिला घर में अकेली थी आरोपियों ने अवैध पिस्तौल और चाकू की नोक पर महिला व दो बच्चों को मौत का भय दिखाकर घर में रखी ज्वेलरी और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए।

इस दौरान बदमाशों ने दोनों बच्चों और महिला को बाथरूम में बंद कर टेलीविजन की आवाज फुल कर दी थी और वहां से फरार हो गए । वही लूट की वारदात पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
