Saturday , 31 October 2026

Good News: सिलेंडर के दाम में फिर हुई कटौती, 157 रुपये हुआ सस्ता

आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। हालांकि ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में की गई है। सरकारी तेल कंपन‍ियों ने आज एक सितंबर को कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कमी की गई है। इस बदलाव के बाद देश की राजधानी नई दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये हो गई है। इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे।

बता दें मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए गए थे। सरकार के इस नए फैसले के बाद अब LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिलने लगे हैं।

दिल्ली में 1680 के बजाय 157 रुपये कम होकर अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में आज से सिलेंडर 1802.50 की जगह अब 1636 रुपये में मिलेगा। इसी तरह पहले मुंबई में इसकी कीमत 1640.50 रुपये थी जो अब घटकर 1482 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 157.5 रुपये की कमी हुई. अब यह 1852.50 रुपये की जगह 1695 रुपये में मिलेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *