Sunday , 26 July 2026
"थूक के चाटने का काम किया

इनेलो प्रमुख अभय चौटाला और बेटे कर्ण को मिली धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ | 16 जुलाई 2025 – हरियाणा की राजनीति उस वक्त गर्मा गई जब इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और उनके बेटे कर्ण चौटाला को जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी न केवल गंभीर है, बल्कि इसका इंटरनेशनल एंगल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। धमकी एक वॉइस मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया कि अगर अभय चौटाला “रास्ते में आए”, तो उन्हें भी ‘प्रधान’ के पास भेज दिया जाएगा। ‘प्रधान’ शब्द का इशारा इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नफे सिंह राठी की ओर है, जिनकी हत्या पहले हो चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है पूरा मामला?

कर्ण चौटाला के मुताबिक, उन्हें रात 11 बजे एक इंटरनेशनल कॉल आई, जो यूके से थी। कॉल उठाते ही सामने वाले ने बिना कुछ बोले फोन काट दिया। कुछ देर बाद एक वॉइस मैसेज आया, जिसमें कहा गया:

“अपने पिता को समझा लो, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। अगर वो हमारे रास्ते में आए, तो उन्हें भी प्रधान के पास भेज देंगे।”

इस धमकी से इनेलो खेमे में हड़कंप मच गया है। कर्ण चौटाला ने इस संबंध में तुरंत चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

अभय सिंह चौटाला और उनके बेटे कर्ण चौटाला

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

कर्ण चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा,

“मैं खुद रात में जाकर थाने में शिकायत दर्ज करवा कर आया, लेकिन अब तक न हरियाणा पुलिस ने कोई संपर्क किया और न ही चंडीगढ़ पुलिस ने। एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है।”

उन्होंने चेताया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें कोर्ट का रुख करना पड़ेगा।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब अभय चौटाला को धमकी मिली हो। इससे पहले पदयात्रा के दौरान भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी, लेकिन तब हरियाणा पुलिस ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी थी। कोर्ट के दखल के बाद ही उन्हें ‘वाई प्लस’ सुरक्षा मिली थी।

सीएम नायब सैनी की प्रतिक्रिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“अगर कोई इस तरह की गतिविधि करता है तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। सरकार का रुख साफ है – अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *