Saturday , 25 July 2026

दिल्ली में कोरोना से बिगड़ते हालात, आज रात से अगले सोमवार तक कर्फ्यू लागू

नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोरोना संक्रमण  के बढ़ते मामलों ने तबाही मचा के रखी है। तो वहीं राजधानी में बिगड़ते हालातों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत में लगाए जाने वाले कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री केजरीवाल इस संबंध में जानकारी दे सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंची

बता दे, राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि, दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *