सिरसा, 27 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई की बीते दिनों हुई मुलाकात पर उनके विरोधी चुटकी ले रहे हैं। वहीं सिरसा पहुंचे इनसो के राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसते हुए कहा कि कभी कुलदीप बिश्नोई कहते थे मेरे पिता का सबसे बड़ा दुशमन भूपिंदर सिंह हुड्डा है। वहीं कुलदीप आज भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ घी शक़्कर खा रहे है। दिग्विजय ने कहा जो अपने पिता का नहीं हो सका वो जनता का क्या होगा।
इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर निशाना साधते हुए कहा कि अनिल विज की रिटायरमेंट का वक़्त आ गया है। उन्होंने अनिल विज को रिटायरमेंट लेकर कसौली ,शिमला देहरादून जैसी जगह पर जा कर रहने की राय दी। दिग्विजय का कहना है कि अब वो चुनाव नहीं जीत सकते। दिग्विजय ने कहा कि अम्बाला की जनता से जाकर पूछ ले सब बता देंगे की अनिल विज चौटाला साहब के आशीर्वाद से विधायक बनते आये है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
