Saturday , 31 October 2026

Video: संबित पात्रा का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस देशद्रोहियों का क्लब, राहुल गांधी इसके सरगना

नेशनल डेस्क: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। संबित पात्रा ने कांग्रेस देशद्रोहियों का क्लब करार दिया है। पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि इस गिरोह के सरगना राहुल हैं। उन्होंने कहा कि,  एक टूल किट के माध्यम से लंबे समय से देश को खोखला करने का काम कांग्रेस कर रही है। इतना ही नहीं, पात्रा ने दिग्विजय सिंह के उस कथित बयान के बाद यह कहा, जिसमें दिग्विजय यह कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो कश्मीर में आर्टिकल 370  फिर से बहाल किया जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
https://twitter.com/i/broadcasts/1dRKZNZWwDvKB

पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि इस गिरोह के सरगना राहुल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना नाम बदलकर आईएनसी की जगह एएनसी कर दे। कांग्रेस एंटी नेशनल क्लबहाउस है।

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह वही आदमी हैं जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बताया था और इसे आतंकवादी हमला मामले से इनकार किया था। ये वही दिग्विजय सिंह हैं कि जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का प्रयास किया था। लेकिन कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस नेता का यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

कांग्रेस का और पाकिस्तान का विचार एकदम एक जैसा है- पात्रा

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का और पाकिस्तान का विचार एकदम एक जैसा है। जैसा पाकिस्तान सोचता है, कांग्रेस भी वैसा ही सोचती है. दिग्विजय ने जो भी कहा है कि यह पूरा सवाल और जवाब मैनेज था। एक बहुत बड़े पैटर्न के तहत कांग्रेस देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त है। यही कांग्रेस संसद में कहने से गुरेज नहीं करती है कि आर्टिकल 370 भारत और पाकिस्तान का मुद्दा है। इसे भारत अकेले कैसे खत्म कर सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *