नरवाना, 22 दिसंबर: जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को नरवाना पहुंचे और क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। नरवाना के गांव दनौदा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से दिग्विजिय चौटाला का स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर प्रहार किए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया हरियाणा में अगली सरकार जननायक जनता पार्टी की होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
