नेशनल डेस्क: ओलिंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान सुशील कुमार अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सुशील ने बीजिंग और लंदन ओलिंपिक में देश के हर खेल प्रेमी का सिर गर्व से ऊपर कर दिया था। उनकी इस मेहनत को हर किसी ने सम्मान भी दिया। उनकी मेहनत और जीत के लिए उन्हें सम्मान पद्म अवॉर्ड के रूप में मिला। लेकिन अब उन्होंने उसी सम्मान को हत्या कर गंवा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
6 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं सुशील कुमार
सुशील कुमार 23 साल के पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सुशील की इस हरकत से पूरे देश को झटका लगा है और अब उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। इस बीच मांग की जा रही है कि उनसे सभी सम्मान वापस ले लिए जाए। जिसमें पद्म अवॉर्ड भी वापस लेने की मांग की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
