तोशाम में आम आदमी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोकसभा अध्यक्ष व संगठन मंत्री जनरल रणवीर यादव ने कहा कि लोगों की आम आदमी पार्टी के प्रति रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में हिसार में हुई ”हरियाणा बचाओ” रैली में देखने को मिला। हिसार रैली की अपार सफलता के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को बहादुरगढ़ से अपने धन्यवादी दौरे प्रारंभ कर रहे हैं वह शनिवार शाम 4;30 बजे तोशाम पहुंचेंगे और हिसार की रैली के लिए तोशाम हलके की जनता का धन्यवाद करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला अध्यक्ष पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि हरियाणा बचाओ रैली की अपार सफलता के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 31 मार्च को धन्यवादी दौरा के लिए भिवानी-तोशाम में रोड शो करने के लिए आ रहे हैं उसी के चलते हमने रात को पूरे भिवानी से तोशाम के रास्ते अपने फ्लेक्स लगवाये थे ताकी ज्यादा से ज्यादा सूचना लोगों तक पहुँच सके। लेकिन मौजूदा सरकार में आम आदमी पार्टी से इतना ख़ौफ़ है की उन्होंने भिवानी-तोशाम मार्ग पर हमारे सभी फ्लेक्स रात को ही फड़वाने शुरू कर दिए क्योंकि आज तोशाम में सांसद धर्मबीर व दूसरे नेताओं का दौरा था। पवन हिन्दुस्तानी ने मौजूदा सरकार को कोसते हुए कहा कि बीजेपी हमारे पोस्टर फड़वा सकती है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं के जज्बे और जूनून को नहीँ खत्म कर सकती। उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार की बौखलाहट साफ़ दिखाई दे रही है और यह ही हमारी असली जीत है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन हिंदुस्तानी ,जोहरी लाल, मास्टर कर्मवीर, बबलू , कृष्ण आदि सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
