चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अंबाला छावनी की सड़क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी कि करीब 9.75 करोड़ रुपये की लागत से छावनी क्षेत्र की 10 महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। परियोजना को सरकारी मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के सुधार से शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। साथ ही, अंबाला छावनी के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।
इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
मरम्मत कार्य से नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, मच्छौंडा, चंद्रपुरी, रामगढ़ माजरा, दलीपगढ़, पंजोखरा साहिब, मंडौर, धूलकोट और मुनरहेड़ी सहित कई इलाकों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इन मार्गों का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों और वाहन चालकों द्वारा किया जाता है।
इन 10 सड़कों की होगी मरम्मत
- जीटी रोड से नन्हेड़ा एवं रंगिया मंडी लिंक रोड
- मच्छौंडा से चंद्रपुरी लिंक रोड
- एमईएस रोड से रामगढ़ माजरा लिंक रोड
- राजकीय हाई स्कूल दलीपगढ़ से एमईएस रोड तक मार्ग
- जगाधरी रोड से मुनरहेड़ी लिंक रोड
- गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मुख्य एप्रोच रोड
- पंजोखरा साहिब गांव से फिरनी तक सड़क
- पंजोखरा साहिब से तिसिम्बली (पंजाब बॉर्डर) लिंक रोड
- अंबाला-नारायणगढ़ रोड से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक सड़क
- मंडौर गांव से धूलकोट पावर हाउस तक मार्ग
अंबाला छावनी को आधुनिक शहर बनाने की तैयारी
अनिल विज ने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ अंबाला छावनी को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम जारी है। रिंग रोड के आसपास लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र में नए सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उनका कहना है कि बेहतर सड़कें, आधुनिक बुनियादी ढांचा और नागरिक सुविधाएं अंबाला छावनी को नई पहचान देंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
