पलवल, 27 अगस्त(सौरभ वर्मा): पलवल सिविल अस्पताल में बहुउदेश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले के लगभग 200 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विरोध शुरू करते हुए धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ पलवल जिला इकाई के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धरना प्रदर्शन के दौरान एक तरफ से एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने रोजी रोटी की दुहाई देते हुए सरकार को जमकर कोसा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने राज्य सरकार को सत्ता से चलता करने की भी बात कही। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ की एकता व जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
एनएचएम कर्मचारी नेता जसबीरी ने बताया कि बहुउदेश्य स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंनें बताया कि एमपीएचई को टैक्निकल का दर्जा दिया जाए। सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाए। कर्मचारियों को 4200 का ग्रेड दिया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कर्मचारियों को वर्दी भत्ता दिया जाए। उन्होंने बताया कि बहुउदेश्य स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर काफी लंबे समय से संर्घष कर रहे। कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार से कई बार वार्ता हो चुकी है। लेकिन सरकार वायदा खिलाफी करती है।
आखिरकार सरकार कर्मचारियों की मांगों को क्यों पूरा नहीं करना चहाती है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है। कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सभी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
