Saturday , 25 July 2026

मंत्री अनिल विज ने Congress को ‘पाकिस्तान प्रेमी पार्टी’ तो AAP को बताया ‘धोखेबाज’, बोले- जनता इन्हें नहीं देगी वोट

हरियाणा डेस्क: पंजाब में चुनाव प्रचार का आज यानी कि शुक्रवार को आखिरी दिन है। तो वहीं सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बता दें, पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होगें। तो वहीं हरियाणा के गृहमंत्री ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस पाकिस्तान प्रेमी पार्टी है- अनिल विज

मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के देश व प्रदेश के नेताओं का भारत के दुश्मन पाकिस्तान से प्रेम सर्वविदित है। पंजाब के लोगों ने पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाइयों का सबसे ज्यादा दंश झेला है। पाकिस्तान प्रेमी कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोग कभी वोट नहीं देंगे ।

‘आम आदमी पार्टी भी धोखेबाज पार्टी है’

इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी धोखेबाज पार्टी है। आम आदमी पार्टी का जन्म अन्नाहजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ था। यह धोखेबाज पार्टी है। पंजाब गुरुओं की धरती है वहां के लोग धोखेबाज पार्टी को कभी वोट नहीं देंगे ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *