सिरसा, 28 जुलाई(सुरेंद्र सैनी) : कभी चालान बुक के जरिए चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस इन दिनों ई-चालान मशीन से चालान काट रही है। जिसके द्वारा वाहन चालक मौके पर ही चालान फीस भरवा सकता है और उसे फीस भरवाने के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। ई-चालान मशीन की एक और खासियत यह है कि मशीन में वाहन का नंबर डालते ही वाहन संबंधित पूरी डिटेल आ जाती है। पुलिस को मालूम हो जाता है कि वाहन चोरी का है, वाहन चालक ने रोड टैक्स नहीं भरा है या फिर वाहन चालक कोई यातायात नियम तोड़कर भागा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में ट्रैफिक थाना प्रभारी काशी राम ने बताया कि ई मशीन से यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ चालान काटा जाता है। ई चालान मशीन में यह भी खास है कि इसमें वाहन चलाने वाले के साथ साथ वाहन मालिक का नाम भी भरा जाता है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में जानकारी देना लाजिमी होता है।
बता दें इस ई- चलान मशीन में यातायात नियमों की अवहेलना से जुड़ी 78 धाराओं व जुर्माना राशि के बारे में जानकारी फीड है। एनआइसी से जुड़ी है ई-चालान मशीन: ई-चालान मशीन राष्ट्रीय सूचना केंद्र यानि एनआइसी से जुड़ी है। एनआइसी द्वारा यातायात पुलिस के लिए विशेष साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें देशभर में रजिस्टर्ड कमर्शियल व नॉन कामर्शियल वाहनों, ड्राइ¨वग लाइसेंस व वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट का डॉटा स्टोर है। सिरसा जिला में 13 ई-चालान मशीनें हैं जिसमे 11 मशीने सिरसा में है और एक डबवाली और 1 ऐलनाबाद में है। चालक को चालान फीस भरवाने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ते और मौके पर ही फीस भरकर रसीद दी जा सकती है। वाहन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है कि वाहन चोरी का तो नहीं है और वाहन चालक ने पहले तो ट्रैफिक रूल्स नहीं तोड़ें हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
