फतेहाबाद के बस स्टैंड पर आज एक रोडवेज बस ड्राइवर को एक टेक्सी ड्राइवर से ‘गुंडागर्दी’ करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बस से टैक्सी की मामूली सी टक्कर के बाद रोडवेज बस के ड्राइवर ने टैक्सी ड्राइवर को थप्पड़ मारा और उस पर डंडे से भी हमला किया। घटना की सूचना के बाद टैक्सी यूनियन के लोग मौके पर एकत्रित हुए और रोडवेज ड्राइवर को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। इसके बाद बस ड्राइवर ने टैक्सी चालक से सरे बाजार सबके सामने माफी मांगी जिसके बाद रोडवेज ड्राइवर का पीछा छूटा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि सुबह व अपनी गाड़ी लेकर बस स्टैंड की तरफ आ रहा था कि इस दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस बस स्टैंड की तरफ मुड़ी तो उसकी गाड़ी की हल्की से टक्कर बस से हो गई और बस ड्राइवर ने उसके साथ झगडा करना शुरू कर दिया और टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। बाद में बस ड्राइवर ने माफी मांग ली और टैक्सी यूनियन के लोगों के साथ उसने बस ड्राइवर को माफ कर दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
