Saturday , 25 July 2026

जेई ने बिजली निगम के पावर हाउस में जलाया 5 फीट लंबा सांप, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष ने की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

नूंह जिले में एक जिंदा सांप जलाने का मामला सामने आया है,,,,,,,सांप जलाने का आरोप नूंह पावर हाउस के जेई राम किशन पर लगा है,,,,,,जिसने पांच फीट सांप को बिजली निगम के पावर हाउस में जिंदा जला दिया,,,,,,,इतना ही नहीं जेई ने वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया,,,,,,,, इस वीडियो के वायरल होने पर मामले की जानकारी भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जुबेर को मिली,,,,, तो उन्होने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए नूंह सिटी थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की,,,,,उन्होंने कहा कि वन्य जीव जंतुओं की निर्मम हत्या की जा रही है,,,,,,ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है,,,,,,उन्होने कहा कि वन्य जीवों की इस प्रकार हत्या करने से उनकी आबादी लुप्त हो रही है,,,,,,इन सब के पीछे इस प्रकार के लोग जिम्मेदार हैं,,,,,,,जिन्हें कायदे कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं है,,,,,,जेई जैसे पद पर तैनात सरकारी कर्मचारी राम किशन द्वारा इस प्रकार की क्रूरता की गई है,,,,,,, सरकार और जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें को इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जेई राम किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए,,,,,,,,वहीं सिटी थाना के एसएचओ हरी सिंह ने कहा कि मामले की जांच जा रही है,,,,,,और उक्त मामले पर संज्ञान लिया जाएगा,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल देखना होगा कि आरोपी राम किशन पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता हैं

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *