नेशनल डेस्क: पहलवान सागर हत्याकांड मामले में दिल्ली कोर्ट ने सुशील कुमार की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया है। सुशील कुमार की पुलिस रिमांड को 4 दिन के लिए बढ़ाया गया है। सुशील कुमार को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अदालत से रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। सुशील कुमार की रिमांड की अवधि शनिवार को खत्म हो रही थी। पुलिस ने सुशील को पिछले सप्ताह ही दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अब तक ओलंपिक पहलवान सुशील कुमार समेत नौ लोग गिरफ्तार
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गयी थी और उसके दो साथी घायल हो गये थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों रोहित करोरिया और बिजेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
