सिरसा, 1 जनवरी(सुरेंद्र सैनी): जींद में उपचुनाव की घोषण होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की बात करते हुए अपनी अपनी जीत का दम भर रहे हैं। वहीं सिरसा पहुंचे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी साथ ही उन्होंने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की जीत का दावा भी किया। राजकुमार सैनी ने आज ही अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने की बात कही।
बता दें राजकुमार सैनी सिरसा के गांव रंगड़ी खेड़ा में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद राजकुमार सैनी मीडिया से मुखातिब हुए और जींद चुनाव को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया और चुनाव में पार्टी की जीत का दम भरते नजर आए।
उन्होंने कहा कि इन चुनाव को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने कमर कस ली है 2019 से पहले इस उपचुनाव में अपनी जीत दर्ज कर जनता को पार्टी की स्थिति का अहसास कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा की उनकी पार्टी किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान वाली तथाकथित खबर पर राजकुमार सैनी ने कहा कि आम आदमी ही ख़ास आदमी बने हुए है। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री पर ऐसी टिप्पणियां करनी अशोभनीय है। जे जे पी पर तंज कसते हुए राजकुमार सैनी ने कहा कि ये जमीन ज्यादाद पार्टीशन पार्टी है,ज़मीन ज्यादाद के पार्टीशन को लेकर झगड़ा हुआ और पार्टी का गठन हुआ है। इनको जनता से कुछ लेना देना नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
