Sunday , 26 July 2026

जाट आंदोलन के दौरान हुई ङ्क्षहसा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिम्मेदार -दीपेंद्र हुड्डा

सिरसा : रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने जाट आंदोलन के दौरान हुई ङ्क्षहसा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिम्मेदार ठहराया है। दंगों व ङ्क्षहसा में कांग्रेस के कनैक्शन से स्पष्ट इंकार करते हुए दीपेंद्र ने कहा कि सरकार की और से गठित किए गए प्रकाश आयोग ने भी अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय को स्पष्ट रूप से जिम्मेदार बताया है जिसे सरकार द्वारा इस रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया गया। दीपेंद्र हुड्डा आज डबवाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर दीपेंद्र हुडडा ने डबवाली में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जाट आंदोलन के दौरान हुई ङ्क्षहसा पर भाजपा व इनैलो को खूब खरी खोटी सुनाई। दीपेंद्र ने कहा कि जाट आंदोलन में उनके पिता का कोई रोल नहीं है बल्कि भाजपा के मंत्री कैप्टेन अभिमन्यू उनके पिता पर गलत आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुडडा की बढती लोकप्रियता देखते हुए भाजपा व इनैलो केनिशाने पर हुड्डा है ।

 

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुडडा भाजपा व इनेलो पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। भगवान ऐसे लोगों को माऊ करें। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में सीएम खटटर सहित अनेक भाजपा नेताओं का नाम आने के बावजूद रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनयात्रा भाजपा व इनेलो का सऊाया करेगी। दीपेंद्र हुडडा अशोक तंवर द्वारा हुडडा की जनयात्रा पर सवाल उठाने के सवाल से किनारा कर गए।

 

उन्हेांने कहा कि उनकी जनयात्रा को प्रदेश भर में खूब समर्थन मिल रहा है और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विऊल हुई है। उन्हेांने कहा कि इस सरकार को उखाडकर कांग्रेस हरियाणा में विकास की झंडी लगाएंगी। उन्हेांने कांग्रेस की गुटबाजी को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी नहीं है बल्कि कांग्रेस एकजुट है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *