Monday , 27 July 2026

UP में स्कूल खोलने को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला !

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से कक्षाओं के संचालन शुरू होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम योगा ने दिए ये निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार को कम होता देख सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 05 अगस्त से प्रारंभ की जाए। माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, उनके दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *