Tuesday , 28 July 2026

सीवरेज की पाइप लाइन डालते समय गिरा मिट्टी का मलबा,3 मजदूर दबे

हरियाणा डेस्क- पंचकूला के वार्ड नंबर 20 के गांव नग्गल एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ पर सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई करते हुए 3 मजदूर मिट्टी का ढेर गिरने से नीचे दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 2 मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर मजदूरों को बाहर निकाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बता दें, तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं जो कि पंचकूला नगर निगम के ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज, रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज और चंडीमंदिर थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है।

Read More Stories:

वहीं एक अन्य मजदूर बिहार निवास 65 वर्षीय रामदेव मुखिया को करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *