हरियाणा में डेंगू का खौफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 4 जिले रोहतक, यमुनानगर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में हालात गंभीर होती जा रही हैं। अब तक राज्य में 27,706 लोगों के सैम्पल्स लिए जा चुके हैं, जिनमें से 772 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोहाना के खानपुर महिला मेडिकल में भी डाक्टरों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेडिकल में इस समय लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस के चलते रोजाना की ओपीडी भी 2500 तक पहुंच गई है। अस्पतालों में ज्यादातर मरीज अभी खांसी, जुखाम, बुखार के आ रहे हैं। हालांकि, इस सीजन में अब तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पिछले साल गोहाना तहसील में डेंगू कई मामले सामने आये थे।
गोहाना के गांव खानपुर में महिला मेडिकल कालेज में हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं ओपीडी में भी मरीजों की संख्या प्रतिदिन ढाई हजार तक पहुंच गई है। डेंगू के मरीजों को देखते हुए मेडिकल कालेज में अलग से स्पेशल डेंगू वार्ड बनाने के अलावा दवाइयों व खून की किसी को कमी न हो इसके लिए प्लेटलेट्स प
र्याप्त मात्रा में हो, इसको लेकर मेडिकल के डारेक्टर की तरफ से संबंधित विभाग व मेडिकल के डाक्टरों को पत्र लिकर कर आदेश भी जारी किये गए हैं। ताकि मेडिकल में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डेंगू के मरीज न बढ़ें इसके लिए डॉक्टर्स अपने आसपास सफाई व्यवस्था रखने के अलावा पानी वाले जगहों पर मिट्टी के तेल का छिड़काव करने की सलाह दे रहे हैं
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
