Tuesday , 28 July 2026

चोर समझकर ग्रामीणों ने दलित युवक को दिए करंट के झटके: Video

मुक्तसर,20 जून।  श्री मुक्तसर साहिब के गांव थांदेवाल में दलित परिवार के लड़के से मारपीट कर करंट लगाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दलित युवक अपनी गुम हुई भेड़ को ढूंढने के लिए जा रहा था तो गांव के लोगो ने उसे चोर समझते हुए बंधक बनाकर पूछताछ शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट भी की। लोगों ने उसपर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे करंट के झटके तक दिए। इसके बाद उसे थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस हरकत को लेकर पूरे गांव में रोष है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *