Saturday , 25 July 2026

ऑक्सीजन की सुचारू सप्लाई के लिए सभी प्लांट्स का प्रबंधन और नियंत्रण करे सैन्य बल- अनिल विज

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्र से मांग करते हुए कहा कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटों का संचालन और नियंत्रण इनकी सुरक्षा की दृष्टि से भी और स्मूथ संचालन की दृष्टि से भी सैन्य या अर्ध सैन्य बलों को सौंप दिया जाना चाहिए। क्योंकि रोजाना प्लांटों में दिक्कतें आ रही हैं। एक भी प्लांट अगर रुक जाता है तो क्षेत्र के लोगों की सांसें रूक जाती हैं। इनका लगातार चलते रहना और ऑक्सीजन सप्लाई करना बहुत जरूरी है।\

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चों की वैक्सीनशन आएगी तो हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था- विज

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बच्चों की वैक्सीनशन को लेकर किये गए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि, जब बच्चों की वैक्सीनशन आएगी तो हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था है। हम बच्चों की वेक्सिनेशन वैसे भी करते ही हैं, उसमे हमें कोई दिक्कत नहीं है। वैक्सीनशन एप्प्रूव हो जाये और हमें मिल जाये हम लगानी शुरू कर देंगे। हमारे प्रांत में कोई दिक्कत नहीं है।

‘राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आता कि उन्होंने क्या कहना है’

राहुल गांधी द्वारा लोक डाउन को लेकर किये गए सवाल पर अनिल विज ने कहा ,कि राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आता कि उन्होंने क्या कहना है। पिछले लॉक डाउन का वो विरोध करते रहे और इस बार वो बार बार लॉक डाउन की पैरवी कर रहे हैं। आज भी उन्होंने दो ट्वीट किए हैं, इंग्लिश में तो कहा कि लॉक डाउन लगना चाहिए और हिंदी में कहा कि नहीं लगना चाहिए। पहले वो सोच लें कि वो करना क्या चाहते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *