Monday , 27 July 2026

चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना लाखों के मोबाइल और नकदी लेकर हुए फरार

सिरसा :  प्रदेश में चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं वहीँ देर रात चोरों ने सिरसा के बरनाला रोड स्तिथ एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया जिसमे चोर मोबाइल और नकदी ले कर फरार हो गए। चोरी की ये सारी घटना दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान में रखे मोबाइल व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच अपनी जाँच शुरू कर दी है।
वहीं दुकान मालिक ने बताया की जब वो सुबह दुकान पर आया तो उन्हें दुकान का शटर टुटा हुआ मिला। जब उसने दुकान के अंदर जा कर देखा तो मोबाइल और नकदी गायब थे। जिसकी सुचना उसने तुरंत पुलिस को दी। जबकि दुकान मालिक स्वयं दुकान के ऊपर ही रहते है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना साफ़ दिख रही है कि कैसे 4 चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले अपनी जाँच शुरू  कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *