चंडीगढ़, 12 जुलाई – आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ चंडीगढ़ में दर्ज FIR को लेकर पार्टी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा पर FIR दर्ज होने के बाद मंत्री चीमा ने पहला बयान जारी करते हुए इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर BJP, कांग्रेस और अकाली दल पर मिलकर AAP को बदनाम करने का आरोप लगाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्री चीमा ने कहा कि यह FIR बिना किसी जांच के दर्ज की गई है। उन्होंने दावा किया कि यह मामला सिर्फ विपक्षी दबाव में दर्ज किया गया है। FIR कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि AAP नेताओं ने उनका एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया।
मंत्री चीमा ने जवाब देते हुए कहा, “जब मजीठिया के खिलाफ सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई, तब वही कांग्रेस और अकाली दल नेता, जो उन्हें तस्कर कहते थे, अब उनके समर्थन में आ गए हैं। पहले बाजवा खुद मजीठिया को सीआईए स्टाफ में लटकाने की बात करते थे, अब उन्हीं के समर्थन में खड़े हैं।”
चीमा ने चंडीगढ़ पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने मात्र 24 घंटे में FIR दर्ज कर दी, जबकि कोई प्रारंभिक जांच नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस सीधे गृह मंत्रालय और बीजेपी के निर्देशों पर चल रही है।
मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच मिलीभगत है और वे मिलकर AAP सरकार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। “मगर हम डरने वालों में नहीं हैं,” उन्होंने दोहराया।
AAP ने यह साफ किया कि पार्टी सच्चाई और जनहित के लिए काम करती रहेगी और राजनीतिक साजिशों से पीछे नहीं हटेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
