Friday , 11 September 2026

गुवाहाटी में भीषण आग, तीन बच्चियों की मौत

गुवाहाटी : शहर के वशिष्ठ इलाके में लगी भीषण आग में झुलसने से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में 12 घर जलकर खाक हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बशिष्ठ इलाके के पतरकुची क्षेत्र के एक घर में आज सुबह आग लग गयी और 11 अन्य घरों तक फैल गयी। तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दो घायल बच्चों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी आग के कारणों का पता नहीं लग सका है और ना ही क्षति का आकलन किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *