रेवाड़ी, 25 अगस्त : महेन्दरगढ़ के कनीना में 23 सितम्बर को शहीदों के सम्मान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। इस बात की जानकारी रेवाड़ी से युवा कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह ने दी। राव अर्जुन सिंह ने रैली के सम्बन्ध में रेवाड़ी के रामपुरा हाउस स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसके बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राव अर्जुन सिंह ने कहा कि रैली में दक्षिणी हरियाणा के साथ विकास में लम्बे समय से हो रहे भेदभाव को भी उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अहीरवाल की धरती शूरवीर योद्धाओं की धरती है। स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर अब तक जितने भी युद्ध हुए उनमे दक्षिण हरियाणा के शूरवीरों का अहम योगदान रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश को आज़ादी दिलाने में इन शूरमाओं ने अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी। आज उन्ही की बदौलत हम खुली हवा में साँस ले रहे है। उन्होंने कहा वास्तव में कांग्रेस पार्टी ही शहीदों की सबसे बड़ी शुभचिंतक है उन्हीं के सम्मान में रामपुरा हाउस हर वर्ष शहीदों के लिए रैलिया करता आया है। इस बार रैली का यह कार्यक्रम कनीना के फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जायेगा। जिसमे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला मुख्यतिथि होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
