Friday , 11 September 2026

हनीप्रीत के शहर फतेहाबाद में मोस्ट वांटेड आदित्य इंसा की तलाश

फतेहाबाद । 25 अगस्त को पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पेशी के दौरान हुई हिंसा के मामले में फरार चल रहे हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड आदित्य इंसा की तलाश के लिए पंचकूला एसआईटी ने हनीप्रीत के शहर फतेहाबाद में पोस्टर चस्पा किए हैं। आदित्य इंसा के अलावा मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी यहां पोस्टर लगाए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फतेहाबाद के डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि पंचकूला हिंसा के मामले में हरियाणा पुलिस को आदित्य इंसा व अन्य आरोपियों की तलाश है। इसके लिए मोस्ट वांटेड आरोपी आदित्य इंसा पर एक लाख रूपये का नगद इनाम घोषित है व अन्य आरोपियों पर 50000 रुपये का इनाम घोषित है। डीएसपी ने बताया कि फतेहाबाद शहर के नाम चर्चा घरों, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, पुलिस चौकियों व थानों में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर के जरिए आम नागरिकों से पुलिस की अपील है कि आदित्य इंसा या अन्य फरार आरोपियों के बारे में किसी को भी कोई जानकारी मिलती है तो पोस्टर में दिए गए हरियाणा पुलिस के मोबाइल नंबर अथवा WhatsApp के जरिए तुरंत इन लोगों के बारे में सूचना पुलिस को दें। डीएसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *