नेशनल डेस्क- देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हर साल कुछ दिनों के लिए हवा जहरीली हो जाती है। लोगों की विजिबिलिटी तो कम होती ही है, साथ ही साथ सांस लेने में भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं इस बार वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि, आने वाले समय में दिल्ली की हवा और प्रदूषित होने जा रही है। कैटेगरी वैरी पुअर तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिल्ली में मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक ने राजधानी के मौसम के बारे में भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, ”चार नवंबर तक एयर क्वालिटी के पुअर कैटेगरी में रहने की आशंका है। जबकि, यह 5-6 नवंबर को ‘वैरी पुअर’ कैटेगरी में जा सकती है।” इसके पीछे दिवाली में जलाए जाने वाले पटाखे और उत्तर-पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं को वजह बताया है।
खराब हुई एयर क्वालिटी
राजधानी में सोमवार से ही एयर क्वालिटी खराब होने लगी है। आज सुबह सात बजे आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 374, जहांगीरपुरी में 394, रोहिणी में 305, मुंडका में 309 दर्ज किया गया है। यह ‘वैरी पुअर’ कैटेगरी में आता है। इसके अलावा, बवाना, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आईटीओ और लोधी रोड के इलाकों में भी हवा प्रदूषित रही। हालांकि, यहां पर सोमवार सुबह पुअर कैटेगरी की एयर क्वालिटी दर्ज की गई।
Read More Stories:
वहीं, दिल्ली समेत देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। आने वाले समय में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि जैसे राज्यों में सर्दी का सितम बढ़ सकता है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में पिछले दिनों बर्फबारी देखी गई थी, जिसके बाद आसार जताए जा रहे थे कि मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
