हरियाणा डेस्क: रोहतक की सुनारिया जेल में यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी पैरोल मिल गई है। सुनारिया जेल से करीब सुबह सवा छह बजे गुरमीत को पैरोल से बाहर निकाला गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
बता दें, राम रहीम बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों व अनुयायियों की भीड़ जमा न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बीते दिनों लाया गया था रोहतक पीजीआई
दरअसल, बीते कुछ दिन पहले राम रहीम को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका तीन दिन तक इलाज करवाया जाना था। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उसे सुनारिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
