Saturday , 12 September 2026

पहाड़ों में शुरू होने वाला है बर्फबारी का दौर, इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

हिमाचल डेस्क: मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। दिसंबर के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह जारी अपने पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन स्थानों पर बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए गुजरात के आणंद, भरूच, नवसारी, वलसाड, अमरेली और भावनगर में आज के लिए स्थानीय प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक नासिक में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की टमाटर और अंगूर की फसलों को नुकसान हुआ है। यहां एक किसान ने बताया है कि दो एकड़ में अंगूर की खेती कर रहा था लेकिन अभी हो रही बारिश से अंगूर बर्बाद हो रहे हैं। इससे भारी नुकसान हुआ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *