नेशनल डेस्क: अब श्रद्धालु अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन ऑनलाइन कर सकते हैं। जी हां- कोविड-19 के चलते बाबा बर्फानी के दर्शन करने पर रोक लगी थी, जिसके चलते भक्त काफी मायूस हो गए थे। लेकिन अब भक्तों को मायूल होने की जरूरत नहीं हैं। दरअसल, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन और वर्चुअल लाइव पूजा की व्यवस्था की गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिलायंस जियो ने किए हैं खास इंतजाम
अब देशभर के तमाम भक्त घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अमरनाथ के दर्शन तो कर ही पाएंगे, वहीं वे कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए हवन करने, विशेष आरती और प्रसाद चढ़ाने का लाभ भी घर बैठे ही ऑनलाइन ले पाएंगे। इसके लिए रिलायंस जियो ने खास इंतजाम किए हैं। श्री अमरनाथ से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोटीवी पर ‘श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड’ नाम से एक नया चैनल शुरू किया गया है। इसके जरिए श्रद्धालु जियो टीवी पर सुबह शाम लाइव दर्शन कर सकेंगे।

वर्चुअल लाइव पूजा को बोर्ड की वेबसाइट से बुक करवाया जा सकता है
वर्चुअल लाइव पूजा को बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com और बोर्ड के मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से बुक किया जा सकता है। एक बार बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, भक्तों को जियो मीट पर एक लिंक भेजा जाएगा और वे अपने विशिष्ट बुकिंग समय पर इसमें शामिल हो सकेंगे।
Read More Stories
- Good News: अगर आपके पास भी है ये नोट तो लगने वाली है लॉटरी, जल्द करें ये काम
- अंबाला में करोड़ो की लागत से बन रहा ‘शहीद स्मारक’, मंत्री विज ने निरीक्षण के दौरान दी ये खास जानकारी

ऐप जियो मीट के जरिए होगी लाइव पूजा, लाइव हवन
भक्त अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जियो मीट के जरिए लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकते हैं। मतलब जियो मीट पर भक्तों को एक ऐसा वर्चुअल पूजाघर मिलेगा, जिसमें भक्त के अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड का पुजारी भी वर्चुअली मौजूद होगा। पूजा या हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के ‘नाम’ और ‘गोत्र’ के उच्चारण के साथ की जाएगी। ‘मंत्रों और श्लोकों’ के साथ होने वाली वर्चुअल पूजा का अहसास ऐसा होगा जैसे अमरनाथ गुफा में लिंग के सामने बैठ कर ही पूजन किया जा रहा हो
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
